शाजापुर। जिले के कालापीपल तहसील के ग्राम खोकरा कला में मोहर्रम व सावन सोमवार के मध्य नजर रखते हुए शांति समिति की मीटिंग की गई है जो ग्राम पंचायत में संपन्न की है। सरपंच प्रतिनिधि डॉक्टर इसरारखान ने बताया कि मोहर्रम व सावन सोमवार के मध्य में रखते हुए ग्राम पंचायत में थाना कलापीपल से सब इंस्पेक्टर तेज प्रकाश बोहरा की उपस्थिति में मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें सभी मोहर्रम कमेटी के जिम्मेदारों के नाम लिखे व साइन करवाया और उनको मोहर्रम के जुलूस की सभी को विशेष जिम्मेदारी दी गई जिसमें थाना कलापीपल से प्रधान रक्षक राहुल चौहान प्रधान रक्षक सतीश रावत और ग्राम खोकरा से जनपद सदस्य शहजाद कुरैशी नटवरलाल लेवे सहायक सचिव प्रियांशु गुप्ता खलील भाई नफीस अंसारी हाफिज अंसारी हाफिज मंसूरी शाहरुख आदिल पठान हामिद भाई कांत प्रसाद मालवीय अनवर शाह ग्राम कोटवार अल्केश अनोखीलाल राधेश्याम आदि गांव के वरिष्ठ जन उपस्थित हुए।