उज्जैन। जनता ने ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग की है। इसे कोर्ट ने मंजूरी दी है, लेकिन भाजपा और उससे संबद्ध संगठन पर्दे के पीछे से इसका विरोध कर रहे हैं। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त ने कही। वे मध्य प्रदेश कांग्रेस के 23 से 25 जून तक आयोजित संविधान सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
शहर कांग्रेस प्रभारी अमित शर्मा ने मुख्यमंत्री के शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। कार्यक्रम को ओपी लोट, अंजू जाटवा और विक्रम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। जीवाजीगंज ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास महाराज के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पण एवं पूजन से हुई। प्रदेश प्रभारी दत्त ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।
इस मौके पर राजा चौकसे, बटुकशंकर जोशी, अनंत नारायण मीणा, महेश सोनी, रवि राय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चुन्नी लाल धैर्या ने किया और राधेश्याम राठौर ने आभार व्यक्त किया।