BREAKING NEWS
BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 6:47 pm
BIG NEWS : नवागत सीएमओ बामनिया ने किया सफाई व्‍यवस्‍था का निरीक्षण, अनेक स्‍थानों पर गंदगी पाई जाने पर जताई नाराजगी, व्‍यवस्‍था सुधारने के निर्देश दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने मंगलवार, 24 जून को सुबह प्रभारी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी दिनेश टांक व स्‍वच्‍छता निरीक्षकों के साथ शहर के विभिन्‍न क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई व्‍यवस्‍था का निरीक्षण किया व सफाई व्‍यवस्‍था सुधारने तथा कर्मचारियों को ड्यूटी समय में अपने क्षेत्र में नपा आईडी के साथ ड्रेस कोड में रहने के निर्देश दिए।
सीएमओ बामनिया सफाई व्‍यवस्‍था निरीक्षण के दौरान मूलचंद मार्ग, प्रायवेट बस स्‍टेंड, फव्‍वारा चौक, फ्रूट मार्केट, सीआरपी रोड, रेलवे स्‍टेशन तथा बघाना स्थित पेट्रोल पम्‍प क्षेत्र में पहुंची। अनेक स्‍थानों पर कचरों के ढेर व गंदगी पाई जाने पर तीन दिवस में व्‍यवस्‍था सुधारने के निर्देश दिए। बामनिया ने मूलचंद मार्ग स्थित कचरा पाइंट के यहां भारी गंदगी पाई जाने पर स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को समय पर कचरा उठवाने व अन्‍यत्र स्‍थानों पर कचरा फेंकने वालों पर चालानी कार्यवाही हेतु कहा। 
बामनिया ने फ्रूट मार्केट क्षेत्र में गंदगी पाई जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा व कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। अनेक स्‍थानों पर सड़क पर निर्माण सामग्री पाई जाने पर संबंधित को नोटिस प्रदान कर निर्माण सामग्री हटवाने और नहीं हटाई जाने पर चालानी कार्यवाही कर नगरपालिका के माध्‍यम से सफाई करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्‍वच्‍छता निरीक्षक अविनाश घेंघट व गोपाल नरवाले भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE