BREAKING NEWS
BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 7:31 pm
KHABAR : संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के सभाकक्ष में संपन्न हुआ मास्टर ट्रेनर्स का जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण, उपस्थितों को मिला मास्टर ट्रेनर मनोज जैन का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को संयुक्त तहसील कार्यालय भवन, जिला-नीमच के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। जिसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नीमच सहित विधानसभा क्षेत्र मनासा से 4, नीमच से 4 एवं जावद से 8 मास्टर ट्रेनर तथा कुल 6 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनोज जैन ने प्रशिक्षण सत्र आरंभ किया गया। जैन ने प्रशिक्षण का सामान्य परिचय देते हुए बीएलओ के सभी दायित्वों के बारे मे जानकारी दी तथा उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनरों को आयोग द्वारा प्रदत्तपीपीटी एवं फार्म 6,7 एवं 8 की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला-नीमच ने मास्टर ट्रेनरों को मार्गदर्शन दिया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अक्षय सिंह बावल ने बीएलओ की भूमिका, जिम्मेदारियां व कर्तव्य आदि के साथ फार्म 6, 6ए, 7 एवं 8 किस प्रकार भरे जाने चाहिए, के संबंध मेंतथा नृसिंह जाट ने एवं मनोहर शर्मा ने भी उपस्थित मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में फार्म भरने, फार्म भरने में हुई त्रुटियों का निराकरण करते हुए उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों का टेस्ट लेने संबंधी गतिविधियों करवाई गई। उपस्थित सभी मास्टर ट्रेनर्स को बीएलओ रजिस्टर एवं बीएलओ ऐप्‍प में किस प्रकार फॉर्म की एन्ट्री की जाती है, इस बारे में अवगत कराया। प्रशिक्षण में ईआरओ एवं एईआरओ भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE