BREAKING NEWS
BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 7:46 pm
REPORT : रतलाम में रीजनल इंडस्ट्रिज स्किल्‍ड एण्‍ड एम्‍पलॉयमेंट कॉन्‍क्‍लेव 27 जून को, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे नीमच के सगराना फर्नीचर कलस्‍टर का वर्चुअल भूमिपूजन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। रीजनल इण्डस्ट्री, स्किल एण्ड एम्प्लॉयमेंट (RISE) कॉनक्लेव का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून 2025 को रतलाम जिले में किया जा रहा है। कॉनक्लेव का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक विकास, एमएसएमई नीति और रोजगार सृजन पर चर्चा करना है। इस कॉनक्‍लेव में प्रदेश में निवेश करने वाले निवेशको से चर्चा की जाएगी। यह कॉनक्लेव युवाओं को स्वरोजगार व कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाएंगा। कार्यक्रम में लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण पत्र तथा औद्योगिक भूखण्डों के आवंटन आदेश एवं आशय पत्र भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा प्रदान किए जायेगे साथ ही स्वरोजगार योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की सफलताओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा।

नीमच जिले से भी रतलाम के आयोजन में लगभग 200 उद्यमियों एवं स्वरोजगार योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा फर्नीचर क्लस्टर सगराना तहसील नीमच नगर का वर्चुअल भूमिपूजन किया जायेगा तथा औद्योगिक क्षेत्र मौरका में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के उद्यमियों को भूखण्ड आवंटन हेतु आशय पत्र एवं आवंटन आदेश प्रदान किए जायेगे। उक्त आयोजन से क्षेत्र में एमएसएमई एवं उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

जिला स्तर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एवं स्वरोजगार सम्मेलन आयुष भवन कलेक्टर कार्यालय परिसर में प्रात: 10.30 बजे से किया जायेगा। रतलाम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नीमच जिले से इच्छुक व्यक्ति जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र नीमच, औद्योगिक क्षेत्र नीमच में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE