नीमच। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री वित्त, वाणिज्यिक योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मप्र शासन जगदीश देवड़ा 25 जून 2025 को नीमच आएंगे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा 25 जून को प्रातः 10.30 बजे कार व्दारा मंदसौर से प्रस्थान कर प्रातः 11.30 बजे नीमच आएंगे और यहां लायन डेन हॉल नीमच में आपात काल की 50वीं वर्षगाठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5 बजे नीमच से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।