खरगोन। जिले की महेश्वर की प्रयागराज कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की नाबालिग पड़ोसन का एक माह से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महेश्वर थाने में शिकायत के बाद भी एक माह से लापता नाबालिग के नही मिलने पर खरगोन में एसपी धर्मराज मीना से मिलकर नाबालिग की मॉ ने नाबालिग को ढूंढने की गुहार लगाई। नाबालिग एक माह पहले माला बेचने महाराष्ट्र गई थी थी। मॉ ने आरोप लगाया की एक 25 साल का शादी शुदा, एक बच्चे का पिता लालच देकर बहला फुसलाकर नाबालिग को ले गया है। परिजनो ने नाबालिग की एदलाबाद महाराष्ट्र में होने का शक भी जाहिर किया है। बेटी की गुहार लगाने खरगोन एसपी कार्यालय पहुंची मॉ का कहना था की 15 साल की नाबालिग बेटी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। माला बेचने गई थी, एक माह से लापता है। एसपी धर्मराज मीना ने मीडिया को बताया की पारदी समाज की एक महिला ने नाबालिग के लापता होने का आवेदन दिया है। नाबालिग को महेश्वर पुलिस टीम महाराष्ट्र ढूंढने जाएगी। इसके अलावा साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। पीडिता महिला को एसपी मीना ने जल्द नाबालिग को ढूंढने का भरोसा दिलाया है।