चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या की अनुशंषा पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 1.80 करोड़ की लागत का 33/11 केवी सब स्टेशन बुन्दी रोड़ स्वीकृत किया गया है। इसके निर्माण से नाडोलिया, गुर्जर बस्ती, ऊपरला पाड़ा, कपड़ा बाजार, पुराना बाजार, सदर बाजार, किला क्षेत्र, पावटा चौक, सब्जी मंडी, चंदनपुरा इत्यादि क्षेत्र में निर्बाध रूप से विद्युत की सप्लाई हो सकेगी। वर्तमान में इन सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई चंदेरिया पावर हाउस से चलती है जिसकी दूरी अधिक होने के कारण बार-बार फाल्ट आने से विद्युत सप्लाई की समस्या का सामना करना पड़ता है, उक्त सब स्टेशन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बार-बार बिजली बंद होने की समस्या से निजात मिलेगी। बुन्दी रोड़ सब स्टेशन की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है तथा क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति के लिए विधायक आक्या का आभार व्यक्त किया।