BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<     BIG NEWS : पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, आरोपियों ने 62.. <<     KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 7:32 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- आरआईएसई- 2025 कॉन्‍क्‍लेव संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सक्षम हुआ विक्रम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश शासन व्दारा संचालित संतरविदास स्वरोजगार का लाभ लेकर अपनी स्वयं की किराना दुकान संचालित कर, किशनपुरा निवासी विक्रम काफी खुश है। अब उसे अपने परिवार के भरण पोषण के लिए खुद का स्वरोजगार मिल गया है। अपनी किराना दुकान से विक्रम को प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी हो रही है और वह अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर पा रहा है।

किशनपुरा नीमच निवासी अनुसूचित जाति के युवक विक्रम को समाचार पत्रो के माध्यम से संत रविदास स्वरोजगार योजना के बारे में पता चला, तो उसने अंत्यावसायी कार्यालय नीमच से सम्पर्क कर, इस योजना के तहत आवेदन किया। विक्रम को एक्सिस बैंक नीमच से 2 लाख का ऋण मिला, इससे किराना का सामान खरीदकर किराना दुकान शुरू की। उसका किराना का व्यवसाय चल निकला और अब प्रतिमाह 10 से 12 हजार रूपये की आमदनी होने लगी है। वह खुश है, कि आर्थिक संकट की घड़ी में संत रविदास स्वरोजगार योजना से उसे बड़ा सहारा मिला और वह अपनी स्वयं की किराना दुकान संचालित कर, अपने परिवार का भरण पोषण कर पाने में सक्षम हो गया है। इसके लिए बह मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार को धन्यवाद दे रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE