BREAKING NEWS
KHABAR : मनासा में वस्त्र-रेडीमेड व्यापारियों ने.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में खेत में करंट की चपेट.. <<     कसरावद के माकड़खेड़ा में भव्य शिव डोला, हर-हर.. <<     सेगांव में श्रावण मास पर निकली हाटकेश्वर.. <<     NEWS : अटल गौरव समारोह में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’.. <<     KHABAR : 60 घंटे खुले रहेंगे भीलट देव के पट, नाग.. <<     BIG NEWS : शिवभक्ति में डूबेगा नीमच, आज प्रजा का हाल.. <<     KHABAR : दतिया के सिजोरा में श्मशान घाट बना दलदल,.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर जाट समाज ने मनाया.. <<     NEWS : 18 अगस्त को होगा ‘सृजन युवा संवाद’, युवाओं.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ पर.. <<     KHABAR : 48 घंटे में किया पर्दाफाश, डीआईजी-एसपी ने.. <<     KHABAR : मंगलनाथ मंदिर से निकली भव्य कावड़ एवं.. <<     BIG NEWS : पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर सोशल.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, आरोपियों ने 62.. <<     KHABAR : नाना महाराज जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग.. <<     KHABAR : राजाराम बारोड बने श्रमजीवी पत्रकार संघ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2025, 7:57 pm
KHABAR : त्रकधा म्युजिकल ग्रुप के सुरों से महका गुलाब चक्कर, नशा मुक्त भारत के तहत नाट्य मंचन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा गुलाब चक्कर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को त्रकधा म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा गीत संगीत की प्रस्ततियां दी। जिनमें ग्रुप के देवसर, रतन चौहान, शिल्पा डाबी, मीना महावर, नित्येन्द्र आचार्य, विशाल कुमार वर्मा, गीता बोरासी, कृष्णकांत महावर, के.के टक्कर, नमेंद्र खरे आदि कलाकारों ने अपनी स्वर लहरियों से गुलाब चक्कर को गूंजायमान कर दिया।

इसी के साथ भारत वर्ष को नशामुक्त करने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद द्वारा नशामुक्ति पर नाट्य प्रस्तुति दी गई। जन अभियान परिषद के रत्नेश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में सीमा अग्निहोत्री, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, मधु परिहार, पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया, योगगुरु विशाल कुमार वर्मा, सतीश टांक, विनीता ओझा, संजय ओझा कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन किया गया। अंत में जिला प्रशासन की ओर अरूण पाठक द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE