शिवपुरी। पार्षद ताराचंद राठौर के भाई के साथ मारपीट करने से नाराज राठौर समाज ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार अर्पित शर्मा सहित नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे के खिलाफ शिवपुरी में भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जय विलास पैलेस में मिलकर सभी पार्षद ग्वालियर से बापस शिवपुरी लौट रहे थे इसी दौरान जब वह खाना खाने मोहना के पास बलराम होटल पर रुके तो नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे एवं ठेकेदार अर्पित शर्मा ने मनीष राठौर की मारपीट के साथ उसके कपड़े तक फाड़ दिए जिसकी सूचना के बाद सभी पार्षदों ने एकजुट होकर मोहना थाने में शिकायत दर्ज कराई इसके बाद आज राठौर समाज ने एकत्रित होकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि ठेकेदार अर्पित शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पति संजय दुबे पर शिवपुरी में भी एफआईआर दर्ज की जाए और अर्पित शर्मा को ब्लैक लिस्ट किया जाए।