खरगोन। जिले के कसरावद एसडीएम कार्यालय में आगामी त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सत्येंद्र बेरवा ने की बैठक में उपस्थित रहे।
एसडीओपी मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन, नगर पंचायत सीएमओ कमलेश गोले, मुस्लिम समाज के शदर रईस कुरेशी,हेमंत सोनी, डॉक्टर शिरीष जयसवाल एमपीईबी से राजेंद्र कुशवाह एव नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहार जैसे की, मोहर्रम, नाग पंचमी और गुरु पूर्णिमा त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए चर्चा की गई।
एसडीएम की अपील
एसडीएम सत्येंद्र बेरवा ने सभी से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें।