खरगोन। ग्राम उमरखली समिति में और खरगोन में निजी दुकानदार जबरदस्ती किसानों की बगैर मर्जी नैनो डीएपी और युरिया थमा रहे हैं, लाखों बोटल खरगोन जिले में खपा दिए प्रशासन को क्या खबर नहीं है क्यों बेचा जा रहा है जबरदस्ती नैनो? अगर फसलों पर असरदार है,तो किसान ख़ुद ही खरीद लेंगे। अगर किसान दुकानदार, सहकारी समिति और जिला विपणन के गोदाम कहीं से भी अन्य उर्वरक खरीदने जाता है, तो नैनो डीएपी और युरिया नहीं लेने पर, अन्य उर्वरक नहीं दिया जाता है। खाद की किल्लत पहले ही बनी हुई है,मजबुरन लेना होता है,किसी के पास पैसा कम हो तो अन्य उर्वरक में कमी करके नैनो खरीदना पड़ता है।