शिवपुरी। शहर की अमृत विहार कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण गोपाल सोलंकी के साथ बैंक द्वारा धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है

फरियादी कृष्ण गोपाल सोलंकी ने आज प्रेसवार्ता कर बताया कि मैंने एक्सेस बैंक शाखा शिवपुरी से नवंबर 2023 को गोल्ड लोन लिया था। जिसको बैंक के द्वारा 07.11.2024 में फिर से रिन्यू भी किया गया था उन जेवरातों को बैंक में रखते समय सम्पूर्ण जेवरातों की कैटेगरी 22कैरेट (गोल्ड) बैंक अधिकारी अनिमेश जैन एवं उनके अधिकृत वैल्यूयर लोकेश सोनी द्वारा निर्धारित किया गया था बैंक द्वारा इस समय 4 बार ऑडिट किया गया जिसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई थी इसके बाद 24.06.2025 को मैंने उक्त ऋण का पूर्ण भुगतान कर अपने जेवर प्राप्त कर लिए थे लेकिन जब मैंने उन जेवरों को कैपरी गोल्ड लोन कम्पनी में गिरवी रखने दिया। तो उसमे एक चौन वजन 31.650 ग्राम की नकली पाई गयी जो दिखने में बिल्कुल मेरे असली चौन जैसी थी इसके लिये मैने जब बैंक में बात की तो अनिमेश जैन द्वारा मेरी बात को मानने से बिल्कुल मना कर दिया साथ ही गोल्ड लोन में अनियमतता के चलते वैल्यूयर लोकेश सोनी की सेवायें समाप्त करने की बात भी कही जिसके लिए फरियादी ने आज बैंक द्वारा धोखाधड़ी की जाँच कर अपनी असली चौन बापस दिलाने की मांग की है।
