भगवानपुरा। दिनांक 30 जून 2025 को भगवानपुरा विकासखंड के समस्त शिक्षक संगठनों और कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ई-अटेंडेंस मोबाइल ऐप के खिलाफ तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षकों ने ऐप को अव्यवहारिक, अमानवीय और अपमानजनक बताते हुए कहा कि मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना न केवल तकनीकी बाधाओं से जुड़ा है, बल्कि यह शिक्षकों की स्वतंत्रता और गरिमा के खिलाफ भी है।
सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकजुटता के साथ इस निर्णय का विरोध कर एकता की मिसाल पेश की और सरकार से ऐप को तत्काल बंद करने की मांग की।