BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2025, 8:18 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में 72 जल संरचनाओं का गहरीकरण, 1238 खेत तालाब, 10 अमृत सरोवर, 4296 डग वेल रिचार्ज के कार्य प्रारम्भ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान का आज समापन का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम खंडवा में आयोजित किया गया। जिसका लाइव प्रसारण तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संबोधन को जिला पंचायत सभागार में सांसद सुधीर गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, हितग्राही, कर्मचारियों ने देखा और सुना। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी नगरीय निकायों, सभी ग्राम पंचायत में किया गया। जहां पर लोगों ने कार्यक्रम देखा और सुना। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरचनाओं के 72 जीर्ण-शीर्ण कार्य को चिन्हींत कर जनभागीदारी से गहरीकरण कराया गया। मनरेगा के तहत पुराने जलसंरक्षण के 1284 कार्य को पूर्ण कराया गया। जिले में 15 अमृत सरोवर बनाने के लक्ष्य के विरुद्ध 10 अमृत सरोवर हेतु सीप्री साफ्टवेयर के माध्यम से स्थल चयन कर कार्य प्रारम्भ कराया गया। जिले में 1238 खेत तालाब के कार्य प्रारम्भ किए गए। जिले में 4800 डग वेल रिचार्ज के कार्य की स्वीकृति दी जाकर 4296 कार्य प्रारम्भ किए गए। 2700 से अधिक वालेन्टर का पंजीयन कर प्रशिक्षण दिया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वर्षा ऋत् के दौरान पौधारोपण के लिए सभी विभागों के माध्यम से 5 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया जिसकी प्रारम्भिक तैयारी की जा रही है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में 201 नवीन पेयजल प्याऊ की स्थापना की गई। नदियों एवं अन्य जल स्त्रोंत के जलीय जीवों के संरक्षण हेतु वन विभाग द्वारा कार्य किया गया। जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले महत्वपूर्ण व्यक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन का महत्व और इस हेतु उपाय, वृक्ष और जल संवर्धन के मध्य संबंध, विश्व जल दिवस, नदी को जानों, जल जागरुकता विषयों पर कक्षा 9वीं से 12वीं वि‌द्यालयों पर निबंध, पोस्टर, रंगोली, परिचर्चा एवं संवाद का आयोजन किया गया। जल संकट रोकने के उपाय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अव्यव ष्पर ड्रॉप मोर क्रॉपष् अंतर्गत 45 कृषकों को स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सुविधा उपलब्ध कराई गई। जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समूह के सहयोग से जलसंचय हेतु जनसहभागिता बढाने के लिए जन जागरूकता रैली, चौपाल संवाद, श्रमदान, दीवार लेखन, कुएं एवं बावड़ी की साफसफाई, स्लोगन, नारे लेखन, चित्रकला तथा वाद विवाद इत्यादि गतिविधियां 88 स्थानों पर की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1136 एकल नल जल योजनाओं के स्रोतों की जियोटेगिंग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE