मनासा। नगर परिषद मनासा का साधारण सम्मेलन 2 जुलाई 2025 को दोपहर 12.15 बजे परिषद सभागृह में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने की। उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, समस्त पार्षदगण एवं प्रभारी सीएमओ रविश कादरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में नगर विकास से जुड़े कुल 35 प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें सीसी रोड, नाली निर्माण, नवीन जेसीबी व स्काई लिफ्ट की खरीदी, जल प्रदाय व निर्माण सामग्री की ऑनलाइन दरों की स्वीकृति जैसे विषय शामिल थे। साथ ही नामांतरण के 169 प्रकरण भी बैठक में रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में प्रभारी सीएमओ कादरी ने सभी का आभार व्यक्त किया और अध्यक्ष की अनुमति से बैठक समाप्त की गई।