BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 3, 2025, 4:13 pm
KHABAR : कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार बोले- बीजेपी डिजिटल ट्रैप की सरकार, सीएम बताएं डीजीपी का बयान उनकी निजी राय या सरकार की नीति, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक और कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मिथुन अहिरवार ने कहा कि बीजेपी डिजिटल इंडिया नहीं बल्कि डिजिटल ट्रैप की सरकार है। वह ऑनलाइन सट्टा, फर्जी लोन ऐप्स और डिजिटल ठगी को खुली छूट देकर अपनी सत्ता बचा रही है।


अहिरवार बोले- सरकार ने बलात्कारियों के आगे सरेंडर किया
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोज 20 बलात्कार हो रहे हैं। वहीं, प्रदेश के डीजीपी बयान दे रहे हैं कि बलात्कार रोकना अकेले पुलिस के बस की बात नहीं। अगर पुलिस के हाथ बंधे हैं तो क्या डीजीपी यह मान चुके हैं कि सरकार ने बलात्कारियों के आगे सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर समाज परफेक्ट हो जाएगा, तो फिर पुलिस की जरूरत ही क्यों होगी?


मिथुन अहिरवार ने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को ष्बंधन हाथों वाला अध्यक्षष् करार दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर में एक युवक ने जुए के 50,000 रुपए के बदले पत्नी को दोस्तों के साथ संबंध बनाने पर मजबूर किया।


रायसेन में एक बैंक कर्मचारी अंकित चौरे ने ऑनलाइन गेमिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उज्जैन में पुलिस ने पिछले साल सटोरियों से 15 करोड़ रुपए और विदेशी करेंसी जब्त की थी। इस साल कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।


अगर इन गंभीर मुद्दों पर भी भाजपा अध्यक्ष मौन रहेंगे, तो क्या उन्हें केवल पोस्टिंग और ट्रांसफर मैनेजमेंट के लिए नियुक्त किया गया है। डिजिटल सट्टा और लोन ऐप्स पर सरकार चुप रहकर कमाई कर रही और लोगआत्महत्या।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE