BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 1:34 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ विधायक आक्या ने की मुख्यमंत्री को पत्र लिख किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग, बोले- अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराए सरकार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ सहित आस-पास के क्षैत्रो में गत दिनो से हो रही अतिवृष्टि से किसानो की फसलो को हुए नुकसान की गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को पत्र लिखकर बताया की गत दिनो से विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ सहित आस-पास के क्षैत्रो में अत्यधिक वर्षा से किसानो के खेतो में पानी भर गया है। खेतो में पानी भरा रह जाने से मक्का, मुंगफली, तिल्ली, उड़द, सोयाबीन, मुंग आदि मौसमी फसले गल कर खराब हो गई है। खेतो में पानी भर जाने से अनेक किसानो द्वारा खेतो में डाले गए खाद व बीज भी खराब हो गए है, जिससे किसानो की उम्मीदो को गहरा आघात लगा है तथा उन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से अनुरोध किया है कि अतिवृष्टि से किसानो की फसलो को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाया जावे ताकी किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE