BREAKING NEWS
KHABAR : चुनाव से पहले सियासी जुबानी जंग तेज, भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अयोध्या में चढ़ावा चोरी के विरोध में.. <<     KHABAR : हज-2027 के आवेदन 11 महीने पहले, उठे सवाल, जमीअत.. <<     KHABAR : मानसून से पहले रतलाम मंडल का हरित अभियान,.. <<     KHABAR : एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत 30 जून तक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए चौपाल व.. <<     KHABAR : लगुन में हवाई फायर रोकने पर गोली मारने.. <<     KHABAR : खरगोन पहुंचे राज्यपाल, सांसद-विधायकों ने.. <<     KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2025, 5:02 pm
KHABAR : स्वास्थ्य केंद्र पर बीपी-शुगर मरीजों के फॉलोअप रिकॉर्ड नहीं मिले, टीककरण सत्र में नहीं मिले सीएचओ, सीएमएचओ को निरीक्षण में मिलीं असुविधाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

राजगढ़। स्वास्थ्य केंद्रों में बीपी, शुगर के मरीजों का फॉलोअप रिकॉर्ड नहीं मिला। सिविल अस्पताल ब्यावरा में इंजेक्शन कक्ष अव्यवस्थित मिला। आयुष्मान कार्ड की प्रगति भी असंतोषजनक मिली। सीएमएचओ ने सभी सीबीएमओ और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को एक सप्ताह में सभी रिकॉर्ड दुरुस्त करने कहा।


शुक्रवार को खिलचीपुर ब्लॉक के कुंडीबे सब हेल्थ सेंटर और ग्राम रूपरेल का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने निरीक्षण किया।


कुंडीबे सब हेल्थ सेंटर में टीकाकरण सत्र के दौरान सीएचओ अनुपस्थित थे। इससे पहले गुरुवार को नरसिंहगढ़ के सब हेल्थ सेंटर गनियारी और मंडावर का निरीक्षण किया गया। यहां स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े सवालों पर सीएचओ की जानकारी असंतोषजनक पाई।


साफ-सफाई के दिशा निर्देश दिए
डॉ. पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए रिकॉर्ड का होना आवश्यक है। उन्होंने ब्यावरा अस्पताल में निरंतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही सीबीएमओ और उनके स्टाफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी आनंद भरद्वाज, डीसीएम सुनील वर्मा और जय सोनी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE