नीमच। रोटरी क्लब नीमच डायमंड की नवीन कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष 2026-27 संस्कार कोठारी, शपथ अधिकारी मंडलाध्यक्ष 2027-28 मुकेश साहू, विशेष अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष दर्शनसिंह गांधी एवं सहायक मंडलाध्यक्ष संजय गोठी (मंदसौर) मौजूद रहे।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष कमल मंगल, पूर्व सचिव संजय सोनी और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग (गगन) को उनके सफल कार्यकाल के लिए बधाई दी गई। साथ ही, नव निर्वाचित अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सचिव आशीष सैनी और कोषाध्यक्ष भुवनेश शर्मा सहित पूरी टीम को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में रोटरी मंडल 3040 के रीजनल कोऑर्डिनेटर (रीजन-1) के रूप में क्लब का सम्मान किए जाने पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।