BREAKING NEWS
स्वतंत्रता दिवस पर खरगोन जेल में बड़ा तोहफा, 2.. <<     KHABAR : तिरंगे की शान में रंगा कुकड़ेश्वर, भव्य.. <<     BIG VIDEO: MP में खाद पर अचानक लगी रोक! किसानों में.. <<     खरगोन में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मना.. <<     WEATHER : मध्यप्रदेश में आसमान से आफत की बारिश, 15 से.. <<     उज्जैन जिले के तराना में अखंड भारत संकल्प.. <<     रतलाम में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 5:05 pm
KHABAR : नीमच जिले में प्रशासन चला रहा शासकीय जमीनों के संरक्षण का अभियान, ग्राम कुंतली में 3 करोड़ रुपए मूल्य की 29 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा नीमच जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं रास्ता विवादों के निराकरण और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम कुंतली में राजस्व विभाग द्वारा 3 करोड़ रूपये में मूल्य की शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है अतिक्रमण मुक्त कराया गया भूमि का रकबा 29 हेक्टयर है।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद प्रीति संघवी के निर्देशानुसार शनिवार 12 जुलाई को ग्राम कुंतली टप्पा रतनगढ तहसील सिंगोली मे राजस्व विभाग की टीम ने लगभग एक करोड रुपए मूल्य की शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटा कर शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है।
एसडीएम प्रीति संघवी ने बताया कि अनावेदक अब्दुल जब्बार पिता अब्दुल रहमान, मुस्तकीम पिता अब्दुल सलाम, इशाक अली पिता फरयाद खान, अब्दुल सलाम पिता अब्दुल रहमान निवासीगण जाट द्वारा ग्राम कुंतली मे शासकीय भूमि के सर्वे नंबर 617 में से रकबा 4.00 हैक्टयर भूमि पर जुताई कर व जेसीबी से खाई लगाकर रात्रि मे अवैध कब्जा किया गया था, उक्त अवैध कब्जे को प्रभारी तहसीलदार बी.एल. डाबी, जाट पुलिस चौकी प्रभारी गोड़ तथा राजस्व टीम व ग्राम पंचायत श्रीपुरा के सहयोग से मौके पर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई (जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रूपये है)।
इसी प्रकार राजस्व विभाग की टीम ने  ग्राम कुंतली में ही शासकीय भूमि सर्वे कं. 259/1 रकबा 25.00 हैक्टर पहाड़  ( पहाडी जंगल) है जिसके चारो ओर कुछ लोगो  द्वारा जेसीबी से खाई लगाकर कब्जे में लेकर अतिक्रमण किया गया था, इस अतिक्रमण को भी राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जेसीबी से खाई भरकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है(अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस 25 हेक्टेयर भूमि की कीमत एक करोड़ रूपये है) यह भूमि ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी मे वृक्षरोपण के लिए दी गई है ।
शासकीय जमीनों के संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी है इस अभियान के अब तक जिले में करोड़ों रुपए मूल्य की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE