उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी के साथ महाकाल परिसर में अमलतास का पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत मंत्रोउच्चारां और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी और महाकालेश्वर मंदिर के महंत विनीत गिरी महाराज का महाकाल शाल और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि भारतीय ज्ञान ,वैदिक साहित्य और परंपरागत आधारित ज्ञान से हमें सिखाया गया है कि पेड़-पौधों में भी जीवन है इसी आधार पर हम पेड़ -पौधों की पूजा भी करते हैं और उनको हमारा संरक्षण भी मानते हैं, वह हमारे लिए जीवन यापन का महत्वपूर्ण साधन भी है भारतीय मूल्य और भारतीय संस्कृति,प्राकृति पर ही आधारित है और यह हमें जन्म के साथ ही सिखाया जाता है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस ने जब विदेशों में जाकर वैज्ञानिक आधार पर जब यह सिद्ध किया कि पेड़ों में भी जीवन है तो वहां के लोगों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया और कहा कि यह बात जब भारत में बताएंगे तो आपकी खूब प्रशंसा होगी, इस पर जगदीश चंद्र बसु ने कहा कि हम भारतीय लोगों को तो यह पहले से ही मालूम है कि पेड़ पौधों में जीवन होता है यह हमारे परंपरागत ज्ञान पर आधारित है हमें तो यह बताना था कि दूसरे लोगों को भी यह समझ आए कि पेड़ पौधे भी जीवित परंपरा का अंश है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि एक वर्ष में प्रत्येक व्यक्ति को कुछ पेड़ अवश्य लगाना चाहिए, इससे समाज में हमें प्रकृति के दिए गए वरदान के उपकार को चुकाने अवसर मिलता है, हम कोशिश करें कि वर्षा ऋतु में पांच पेड़ अवश्य लगाए, इससे हम प्रकृति को उसके दिए गए आशीर्वाद के बदले एक उपहार दे सकते हैं, महाकाल परिसर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव द्वारा संत समाज के साथ अमलताश का पौधारोपण कर वृहद् पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की गई , इस अवसर पर महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी , महाकालेश्वर मंदिर के महंत विनीत गिरी जी महाराज प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद और संत उम्मेद नाथ जी महाराज ,सांसद अनिल फिरोजिया विधायक सतीश मालवीय, अनिल जैन कालूखेड़ा, संजय अग्रवाल और अन्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन और महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और अन्य अतिथियों का कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने स्वागत किया।