खनियांधाना। सड़क पर बैठी मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खनियांधाना में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधी, ताकि रात में वे वाहन चालकों को आसानी से दिख सकें।
इस छोटे से प्रयास का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और बेजुबान पशुओं की जान बचाना है। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की है