BREAKING NEWS
BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परदेसीपुरा में पहली बार बना सीसी रोड और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष राशि की पूरी होगी मनोकामना, कुंभ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2025, 11:25 am
BIG NEWS : मध्यप्रदेश शासन ने किया आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव, जीएडी ने जारी किए आदेश, जानिये किसे, क्या जिम्मेदारी मिली, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और कुछ से वापस लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

केसी गुप्ता को नया दायित्व-
राज्यपाल के अपर सचिव केसी गुप्ता को इस प्रभार से मुक्त कर अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग पदस्थ किया गया है।

प्रमुख सचिव का स्थानांतरण-
प्रमुख सचिव, पर्यावरण एवं पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक एप्को (अतिरिक्त प्रभार) को अब राज्यपाल के प्रमुख सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।

अतिरिक्त प्रभार दिए गए अधिकारी-
अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (वन विभाग एवं कृषि उत्पादन आयुक्त), को पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त व एप्को के महानिदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। चंद्रमौली शुक्ला, प्रबंध संचालक, MPIDC एवं आयुक्त, विमानन (अतिरिक्त प्रभार), को अपर सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला है। दीपक आर्य, सीईओ, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को अब कार्यपालन संचालक, एप्को का भी दायित्व सौंपा गया है।

अतिरिक्त प्रभार वापस लिए गए-
अमित राठौर को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उमा महेश्वरी, OSD, आयुष विभाग, को एप्को के कार्यपालन संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE