अशोकनगर। जिले के मुंगावली तहसील में बिते बुधवार 18 घंटे से लगातार हो रही झमाझम बारिश से नगर जलमग्न हुआ। निचली बस्तियों के घरों में भरा 3 से 4 फुट पानी बाढ़ जैसे हालात घरों में पानी बढ़ता ही जा रहा है।
नगर के मिडिल स्कूल के पीछे निचली बस्तियों में भरा पानी लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों के घर में पानी भरने से घर का समान एवं अन्य खाने की सामग्री खराब हुई।
नगर के बहादुरपुर रोड टॉकीज के सामने स्टेशन रोड सरस्वती स्कूल के पीछे और कई स्थानों पर जल भराव की स्थिति और बाढ़ जैसे हालात हो गए है। प्रशासन एवं परिषद की तरफ से कोई भी बचाव एवं राहत कार्य अभी तक नहीं शुरू हुआ।