BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 1:32 pm
BIG NEWS : कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, दो विधायकों को सांकेतिक रूप से बनाया भैंस, सीएम डॉ मोहन बोले- कभी भैंस कभी गिरगिट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रश्नकाल नए विधायकों, महिलाओं को समर्पित है। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया।


लाडली बहना योजना की गूंज
एमपी विधानसभा में लाडली बहना योजना के मुद्दे की गूंज सुनाई दी। लाडली बहना योजना के कलैंडर वितरण में विधायक अनुभा मुंजारे ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने बालाघाट में कैलेंडर वितरण को लेकर सवाल पूछा। इस पर मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि 361832 में से 164000 कैलेंडर का वितरण नहीं किया। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने मुख्यमंत्री से जवाब मांगने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि 16 जवाब मुख्यमंत्री के विभाग के लगे हैं। अधूरी जानकारी दी जाती है।


कांग्रेस विधायकों ने बजाई बीन, सीएम ने कसा तंज
विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने भैंस के आगे बीन बजाई। कांग्रेस के दो विधायकों को सांकेतिक रूप से भैंस बनाया गया था। किसानों के मुद्दे पर यह प्रदर्शन किया गया। विपक्ष ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। सरकार में अन्नदाताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं सदन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज नागपंचमी पर भैंस लेकर आए है। कभी गिरगिट लेकर आते है। आप चुने हुए प्रतिनिधि है। मर्यादा बनाकर रखना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE