BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 2:59 pm
KHABAR : जिले भर में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, जिला प्रशासन अलर्ट मुड पर कलेक्टर एसपी ने बाल प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण, पढे़ अलीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। जिले में हो रही लगातार बारिश को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन द्वारा आज भ्रमण कर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस दौरान अशोकनगर जनपद पंचायत के ग्राम सावन के नाले का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान नाले का जलस्तर बढ़ जाने पर भादौन से राजपुर रोड पर आवागमन बंद हो गया है। साथ ही ग्राम सावन के कई घरों में पानी भर गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावितों को भोजन, पानी, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


घरों में पानी भरने के कारण शंकरपुर मगरदा के 68 लोगों को राहत कैंप अंबेडकर भवन शिफ्ट किया गया। जहां पर लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE