BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 4:07 pm
KHABAR : जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जेतपुरा में स्थित बिना बाउंड्री वॉल के चल रहा हाई स्कूल, बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा संकट, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जेतपुरा गांव स्थित एकीकृत शासकीय हाई स्कूल में बाउंड्री वॉल न होने के कारण बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। स्कूल भवन नए निर्माण के बाद शुरू तो हो गया, लेकिन अभी तक चारदीवारी का निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे छात्र-छात्राएं खुले मैदान में पढ़ाई और खेलकूद के लिए मजबूर हैं।
बारिश के इस मौसम में स्कूल के चारों ओर उग आए घने मानसूनी पौधों के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। साथ ही बच्चों को सांप, बिच्छू जैसे खतरनाक जीवों से खतरा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE