BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 4:17 pm
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शामगढ़ का लोकार्पण, कलेक्टर ने कहा- लक्ष्य बनाकर मेहनत करें, जिले के साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करें, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शामगढ़ का लोकार्पण किया। लोकार्पण अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम राहुल चौहान, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इसके साथ ही बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। 

कलेक्टर अदिती गर्ग ने कहा कि लक्ष्य बनाकर मेहनत करें, अच्छे से पढ़ें। पढ़ाई करके जिले के साथ अपने प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। लक्ष्य बनाकर मेहनत करना और अच्छे से पढ़ाई करना सफलता की कुंजी है। अपने लक्ष्यों को स्पष्ट और विशिष्ट रूप से परिभाषित करें। इससे आपको पता चलेगा कि आपको क्या हासिल करना है और आप उसके लिए कैसे काम कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक विस्तृत योजना बनाएं। इसमें छोटे और प्रबंधनीय कदम शामिल होने चाहिए जो आपको अपने अंतिम लक्ष्य की ओर ले जाएंगे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार ने नवीन भवन के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि बच्चों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं रुकना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति को सुलभ एवं आसान बनाया है। आज का युवा नौकरी पाने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला युवा बन रहा है। सरकार विद्यार्थियों के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE