BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 4:26 pm
KHABAR : विधायक कांग्रेस- भाजपा छोड़िए, हमारी सड़क बनवाइए, सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क- यह पहचानना मुश्किल, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के पीपलरावा नगर के लोगों का दर्द अब शब्दों से बाहर छलकने लगा है। जनता का सीधा निवेदन है- ‘विधायक , हाथ जोड़कर विनती है, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति बाद में करिए, पहले हमारी सड़क बनवाइए। 


दरअसल, पीपलरावा से गुजरने वाला स्टेट हाइवे वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क दृ यह पहचानना मुश्किल है। इन्हीं समस्याओं को लेकर मंगलवार को नगर के कई लोग जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर को लिखित आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया की तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे रोज़ वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को सबसे ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।पहाड़ी क्षेत्र में सड़क नहीं होने के कारण फिसलन और गिरने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। जनता की अनदेखी और प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ अब नगरवासी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। इसी को लेकर पीपलरावा में प्रशासन के सद्बुद्धि हेतु सडक पर हवन कर जन आक्रोश रैली निकाली गई थी।


ग्रामीणों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर है। अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें राजनीति नहीं, विकास चाहिए। 


विधायक राजेश सोनकर से नाराज़गी जताते हुए लोगों ने कहा- “नेता राजनीति छोड़िए, सड़क बनवाइए। वंही सांसद से भी सडक बनाने की अपील की। लोगों की यही मांग है कि शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कार्य 15 दिनों के अंदर शुरू कराएं, वरना आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE