BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 8:00 pm
KHABAR : नीमच टैगोर मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, 100 से अधिक कब्जे हटाए, दुकानदारों को दी हिदायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मंगलवार को टैगोर मार्ग पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए फव्वारा चौक से विजय टॉकीज चौराहा तक दोनों ओर फैले 100 से अधिक अवैध कब्जे हटाए। सुबह 9 बजे शुरू हुई कार्रवाई में दुकानों के बाहर लगे टीन-तिरपाल, ठेले और अवैध पक्के निर्माण जेसीबी से तोड़े गए।
पूर्व में चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर यह सख्त कदम उठाया गया। गोपी मिष्ठान, पंडित पूरी, आरती पूरी सहित कई दुकानों से सामान जब्त किया गया। कार्रवाई में तहसीलदार संजय मालवीय, नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया, कैंट थाना प्रभारी पुष्पा चौहान व यातायात प्रभारी अमित सारसर मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE