BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 8:20 pm
KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत छात्रों को दिलाई शपथ, दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
यह अभियान पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। मंदसौर जिले में भी पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में थाना व चौकियों के माध्यम से लगातार विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
इस आयोजन में जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, सूबेदार सत्येंद्र सिंह राजपूत, प्रशिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE