BREAKING NEWS
दतिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, कलेक्टर.. <<     VIDEO NEWS: MP में अब नाइट लाइफ का मजा! 24 घंटे खुले.. <<     KHABAR : उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर.. <<     मुरैना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत,.. <<     BIG NEWS: निम्बाहेड़ा में सजेगा सियासी मंच,.. <<     BIG NEWS : तिरंगे के रंग में सजा नीमच, बाजार में नजर.. <<     KHABAR : एमपी में भी बनेगी आरक्षण संघर्ष समिति,.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर की सख्त.. <<     कमीशन का झांसा देकर 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी,.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कृषि.. <<     बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भड़के छात्र,.. <<     दतिया: एसपी और अपर कलेक्टर ने ली परेड की सलामी,.. <<     VIDEO : किसानों से घिरे मंत्री, छात्रों की मौत पर.. <<     झाबुआ के राणापुर में अनूठी बैलगाड़ी तिरंगा.. <<     BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 5:42 pm
KHABAR : संकल्प अखंड भारत अभियान के तहत भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन, सुवासारा में बनने जा रहा विश्व रिकॉर्ड, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुवासारा की पावन धरती एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। संकल्प अखंड भारत अभियान के तहत “भव्य तिरंगा वाहन रैली” का आयोजन 13 अगस्त को भारतपुरा से सुवासारा तक किया जाएगा। यह आयोजन विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज होने की दिशा में अग्रसर है, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में स्थान मिलने की संभावना है।

 

कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्रोत विनय जांगिड़ शर्मा हैं, जो वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से जुड़े हैं। उनका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और तिरंगे के प्रति सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। आयोजन का संदेश हैकृ“युवा रुकेगा नहीं, तिरंगा झुकेगा नहीं।


यह रैली मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा मानी जा रही है, जिसमें सैकड़ों वाहन शामिल होंगे। प्रतिभागी वाहन सजावट के साथ तिरंगा लहराते हुए भारतपुरा से सुवासारा तक यात्रा करेंगे। आयोजन में स्थानीय युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।


इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य न केवल आजादी के अमृत महोत्सव के भाव को जीवित रखना है, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना भी है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के प्रयास नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ भारत के गौरवशाली इतिहास को याद दिलाते हैं।


सभी देशप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और तिरंगे की शान में शामिल होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE