BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 2:44 pm
KHABAR : देवास में गूंजा वंदे मातरम्, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवास देशभक्ति के रंग में रंग गया। सोमेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा जब शहर की सड़कों पर उतरी तो हर गली, हर चौराहा ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।

यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। माहौल पूरी तरह तिरंगे की शान और देशभक्ति से सराबोर रहा।

तिरंगा यात्रा मे देवास विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासी उमड़े। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी हाथों में तिरंगा थामे नजर आए।

यात्रा का समापन सयाजी द्वार पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा सहित महाराज तुकोजीराव पंवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ, जहां राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE