BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<     KHABAR : कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, खंडवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 4:07 pm
NEWS : महाकाल की नगरी से भगवान देवनारायण जी की जन्म स्थली तक निकल रही जल कलश यात्रा, चित्तौड़ पहुंचने पर जगह-जगह हुआ स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल से चलकर राजस्थान पहुंची धार्मिक जल कलश यात्रा के आगमन पर चित्तौड़ के निकट भंडारिया हाईवे स्थित श्री भैरव जी मंदिर पर आत्मीय स्वागत किया गया। 
पूज्य विनोद चंद्र यति गुरुदेव के सानिध्य में गणमान्यजनों रघुवीर पटेल, मध्यप्रदेश शासन देव नारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर पटेल और यात्रा संयोजक लाखनसिंह लोहागढ़ (उज्जैन) सहित पद यात्रियों व जल यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा संयोजक लाखनसिंह लोहागढ़ ने बताया कि यह यात्रा 16 अगस्त को विश्व विख्यात भगवान देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी, आसींद पहुंचेगी। जहां मां शिप्रा मां नर्मदा व माता साडू की बावड़ी के पवित्र जल से भगवान देवनारायण जी का जलाभिषेक किया जाएगा। 
मध्य प्रदेश शासन के देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर पटेल ने पूज्य गुरुदेव विनोद चंद जी यति से आशीर्वाद प्राप्त कर देश में खुशहाली की कामना की।
यात्रा संयोजक लाखनसिंह लोहागढ़ ने बताया कि महाकाल की नगरी से भगवान देवनारायण जी के जन्म स्थल तक यात्रा गत वर्ष से प्रारंभ की गई और प्रतिवर्ष महाकालेश्वर से भगवान देवनारायण की जन्मस्थली तक यात्रा आयोजित की जाएगी। इस पवित्र जल कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। लोहागढ़ ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि देश में सनातन धर्म का जयकारा गूंजता रहे और हर घर भगवान देव नारायण जी की कृपा रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE