BREAKING NEWS
KHABAR : ​बिगड़ैल और अनाथ बाघ-तेंदुओं की पाठशाला.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 12, 2025, 5:28 pm
NEWS : पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौडगढ़ व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है सिंधी समाज का चालिया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौडगढ़ व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में सिंधी कॉलोनी प्रताप नगर स्थित भगवान झुलेलाल मंदिर में सिंधी समाज का चालिया पर्व बढ़े ही धुमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
झुलेलाल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश खटवानी ने बताया कि चालिया पर्व के तहत झुलेलाल मंदिर मेे आकर्षक झांकी सजाई गई है। इस दोरान भगवान झुलेश्वर महादेव को जगन्नाथ शिव स्वरूप में सजाया गया है।
पूज्य सिंधी पंचायत सचिव योगेश भोजवानी ने बताया की चालिस दिवस तक चलने वाले सिंधी समाज का सबसे बढ़ा पर्व चालिया पर्व 16 जुलाई से आरम्भ होकर 24 अगस्त तक चलेगा। इस दिवस के दौरान भगवान झुलेलाल वरूण देव के अवतार के रूप में अवतरित हुये थे तथा उन्होने अपने भक्तो के कष्ट दूर किये थे। चालिया पर्व के दौरान चालिस दिवस तक सायंकाल झुलेलाल मंदिर में भगवान के विशेष श्रंगार के साथ समाज की महिलाओ द्वारा भजन किर्तन का आयोजन किया जाता है।
झुलेलाल युवा सेवा समिति अध्यक्ष राजेश तुलसानी के अनुसार झुलेलाल मंदिर में समाज के 18 साल तक के बच्चो की मेरा ईष्ट झुलेलाल भगवान की मौखिक व लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समाज के बच्चो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चो को अतिथियो द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर शंकर वंगानी, मनोज देवानी, भावेश नेनवानी, घ्रुव आहुजा, प्रित तलरेजा, आशा आहुजा, कविता खटवानी, वर्षा वंगानी, आशा टेवानी, ममता तलरेजा, आशा तनवानी, सोनाली आसूदानी, पुजा आसुदानी, रानू सोनी, दीपा वासवानी सहित बढ़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE