BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंडी शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : छठवीं बटालियन में पदस्थ दो पुलिसकर्मी की.. <<     KHABAR : सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग की.. <<     KHABAR : 1.80 लाख जमा नहीं कराए तो खाली करना होंगे.. <<     दतिया उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 71.44% मतदान के.. <<     बड़वानी पीजी कॉलेज में ई-लर्निंग सेंटर और.. <<     खरगोन पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान सफल,.. <<     KHABAR : विजयनगर की छोटी तलैया बनी आमजन की परेशानी.. <<     NEWS : राजस्थान के सभी हज आवेदकों का चयन,.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रयास रंग.. <<     KHABAR : श्रावण में उज्जैन स्टेशन पर हाई अलर्ट, रोज़.. <<     KHABAR : राहगीरों को दौड़ाकर मारने वाले सांड को गौ.. <<     माता शबरी आवासीय परिसर की छात्राओं ने उठाई.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट-2026’.. <<     NEWS : मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से संभागीय.. <<     KHABAR : कांवड़ यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, खंडवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 3:53 pm
KHABAR : मनासा नगर में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। नगर में हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकली। रामपुरा नाके से प्रातः 11 बजे, विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नीमच विधायक नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविश कादरी आदि की उपस्थिति में यात्रा शुरू हुई। आगे आगे विभिन्न शासकीय एवं निजी स्कूल के छात्र छात्राएं हाथ में तिरंगा लिए चल रहे थे तो यात्रा के साथ तिरंगा लिए चल रहे जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण देश भक्ति गीतो पर झूमते हुए चल रहे थे।
कन्याशाला स्कूल की छात्राओं के हाथों में 51 फीट लंबा तिरंगा था। नगर में विभिन्न जगह यात्रा सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने पूष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। नीमच नाका कारगील चौक पर यात्रा का समापन हुआ। यहां विधायक मारू एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्टेच्यू पर माल्यार्पण कर कारगील चौक पर तिरंगा फहराया। 
विधायक मारू ने कहा यह यात्रा हमारे देश के वीर सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। आप सभी नगरवासियों, सामाजिक संस्थाओं, गणमान्यजनों, पदाधिकारियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाया और राष्ट्रभक्ति की इस गंगा में डुबकी लगाई। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तिवारी ने बताया यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना और युवाओं में देशप्रेम जगाना था। समापन पर नगर परिषद द्वारा यात्रा में शामिल बच्चों और नागरिकों के लिए स्वल्पाहार की व्यववस्था की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE