BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 3:32 pm
KHABAR : केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने पुतला जलाया; बोले- जनता के साथ धोखा हो रहा, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। केंद्र की बीजेपी सरकार और निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को परेड चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस जवान ने मौके पर पहुंचकर पुतले पर पानी फेंककर आग बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा नहीं थमा।


जिलाध्यक्ष कुशवाह ने आरोप लगाया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग बीजेपी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा- देश की जनता के साथ खुला धोखा हो रहा है, उनका वोट डालने का अधिकार छीना जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उजागर किया है, लेकिन मोदी सरकार बचाव में टालमटोल की नीति अपना रही है।


उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां वोटर लिस्ट में ऐसे नाम हैं जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है, जबकि असली वोटरों के नाम काट दिए गए हैं। कुशवाह ने दावा किया कि फर्जी वोट बढ़ाकर और असली वोटर घटाकर बीजेपी सत्ता में बनी रहती है, यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है।


शहर अध्यक्ष बोले- कांग्रेस दमखम से लड़ेगी
वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि जनता सब समझ चुकी है और अब कांग्रेस इस मुद्दे को पूरे दमखम से लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्र की गलत नीतियों और वोट चोरी जैसे षड्यंत्रों को कांग्रेस का कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।


कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। सभी ने एक स्वर में घोषणा की कि कांग्रेस और उसका गठबंधन जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों से संसद तक संघर्ष जारी रखेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE