BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 3:52 pm
KHABAR : किसान खुद अपनी फसल कर रहे नष्ट, यूरिया न मिलने से खराब हुई फसलें, मजबूर में की खेतों की जुताई, पटवारी सर्वे के लिए आदेश मिलने का कर रहे इंतजार, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के कोलारस इलाके के किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले भारी बारिश और बाढ़ से उनकी फसलें बर्बाद हुईं, अब यूरिया खाद की कमी के कारण जो फसलें बची थीं, वे भी सूखने लगी हैं।


हालात ऐसे हैं कि कई किसान मजबूरी में अपनी फसलें उखाड़कर खेतों की जुताई कर रहे हैं। ताकि समय पर अगली फसल की बुवाई की जा सके। किसानों का कहना है कि अगर बुवाई में देरी हुई, तो उन्हें दोगुना नुकसान झेलना पड़ेगा।


पटवारी सर्वे के लिए कर रहे आदेश का इंतजार
किसानों ने फसल के नुकसान का सर्वे कराने के लिए पटवारियों से संपर्क किया, लेकिन पटवारियों ने आदेश न मिलने की बात कहकर सर्वे से मना कर दिया। जबकि शासन पहले ही फसल नुकसान का सर्वे कराने के आदेश जारी कर चुका है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई है।


कोलारस एसडीएम बोले- सर्वे शुरू हुआ
वहीं कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि फसल का सर्वे शुरू हो चुका है और कुछ रिपोर्ट आ भी गई हैं। उनका कहना है कि कुछ जगहों पर समस्या हो सकती है, जिसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूरिया खाद की आपूर्ति धीरे-धीरे की जा रही है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।


किसान लगातार कर रहे खाद न मिलने की शिकायत
ग्रामीण इलाकों में किसान लगातार यूरिया खाद की मांग कर रहे हैं। खेतों में खड़ी फसलों को बचाने के लिए तुरंत खाद उपलब्ध होना जरूरी है। किसानों का कहना है कि अगर समस्या जल्दी हल नहीं हुई, तो इस सीजन की पूरी मेहनत बेकार चली जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE