BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 2:38 pm
KHABAR : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में स्कूली बच्चों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाते हुए तिरंगा आकृति बनाकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का दिया संदेश, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के कंदरिया महादेव पश्चिम मंदिर समूह परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाते हुए तिरंगा आकृति बनाकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। इस दौरान देशभक्ति के नारों से समूचा मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो गया। साथ ही आसमान में तिरंगा रंग के गुब्बारे भी उड़ाए गए। तदोपरांत वृहद तिरंगा यात्रा पश्चिमी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गोल मार्केट होते हुए बस्ती चौराहे पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, नगर परिषद अध्यक्ष खजुराहो अरुण अवस्थी, जनपद अध्यक्ष राजनगर प्रेम मनीराम कुशवाहा, नगर परिषद राजनगर जीतू वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, जनपद सीईओ राकेश शुक्ला, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, बीआरसी अतुल चतुर्वेदी सहित जनपद, नगर परिषद और स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली यात्रा में विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के लगभग 1500 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE