BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 2:25 pm
BIG NEWS : बैठक के बाद आएगी जिला अध्यक्षों की लिस्ट, कांग्रेस का दावा- कई विधानसभा में फर्जी वोटर, कुछ घंटों में होगा खुलासा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विधायक फूल सिंह बरैया समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे। बैठक में वोट चोरी के मुद्दे पर रणनीति तय होगी। वहीं जिला अध्यक्षों के नामों पर भी सहमति बन सकती है। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने जिला अध्यक्षों की लिस्ट को लेकर बड़ी बात कही। 


2 दिन में आएगी जिला अध्यक्षों की लिस्ट
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही यह भी बताया कि इसमें किनके नाम रहेंगे। उन्होंने बताया कि ‘पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद 2 दिनों में लिस्ट जारी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कई नए और पुराने नाम लिस्ट में होंगे। बैठक में कई गोपनीय एजेंडों पर चर्चा होगी।


कांग्रेस का दावा- कई विधानसभा में फर्जी वोटर
इस दौरान उमंग सिंघार ने बीजेपी पर एमपी में वोट चोरी कर सरकार बनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस का दावा है कि कई विधानसभा में फर्जी वोटर हैं जिसका खुलासा जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश भर से कांग्रेस ने नेताओं से डाटा मंगवाया है। विधायक और विधानसभा प्रत्याशियों से जानकारी मंगवाई गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE