BREAKING NEWS
BIG NEWS : भोजन व्यवस्था में लापरवाही पर छात्रावास.. <<     VIDEO : MP में नहीं रुकेंगी बसें! सरकार से बातचीत के.. <<     KHABAR : 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला ढाई साल के.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फोर जीरो.. <<     CRIME: MP के सबसे अमीर विधायक की कंपनी से ₹1.5 करोड़.. <<     KHABAR : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कई.. <<     WEATHER UPDATE: किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक, MP में.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को सादड़ी रोड पर गूंजेगा.. <<     KHABAR : तिरंगों की शान, देशभक्ति का सम्मान, नीमच.. <<     KHABAR : मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालना पड़ा.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे मार्ग पर स्थित.. <<     KHABAR : विजयवर्गीय समाज ने मनाई मां मीराबाई.. <<     KHABAR : मनासा में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन,.. <<     NEWS : बिरला सीमेंट वर्क्स परिसर में रक्तदान.. <<     KHABAR : भौरासा में देशभक्ति के साथ निकली भव्य.. <<     NEWS : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 2:12 pm
KHABAR : रतलाम कलेक्टर स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा थाम चले पैदल, शाम को भाजपा भी तिरंगा रैली निकालेगी, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी शामिल होंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। सुबह जिला प्रशासन ने तिरंगा रैली निकाली। कलेक्टर राजेश बाथम, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठन, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।


कलेक्टर समेत सभी अधिकारी रैली में शामिल शहरवासी हाथों में तिरंगा थाम पैदल शहर में चले। इसके पहले नन्हे-मुन्ने बच्चे देश भक्ति से ओतप्रोत रंग में रंगे महापुरुषों के वेष में नजर आए। रैली शहर में 3 किमी का सफर तय कर पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंच कर समापन हुआ।


शाम के समय भारतीय जनता पार्टी भी तिरंगा यात्रा निकालेगी, जिसका नेतृत्व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे।


बीजेपी की रैली का रतलाम में होगा समापन
भाजपा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे आलोट से पूरे जिले मे निकाली मुख्य यात्रा का समापन शाम के समय रतलाम में होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जिले के सभी भाजपा मंडलों का भ्रमण कर तिरंगा यात्रा रतलाम पहुंचेगी।


शाम 4 बजे रतलाम नगर मे पांचों मंडलों की संयुक्त तिरंगा रैली अलकापुरी चौराहे से भारत माता का वंदन कर आरंभ होगी।


इन मार्गों से निकलेगी
रैली का सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड़, दो बत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकिज, जेल रोड, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर होते हुए शहीद चौक, इंडिया गेट पहुंचकर समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE