BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 13, 2025, 3:33 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नीमच जिले के भादवामाता मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, विधायक बापू सहित कई भाजपाइयों ने थामा राष्ट्रीय ध्वज, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा भादवामाता मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा एवं मंडल प्रभारी धनजी कैथवास ने किया। संयोजक राजेंद्र सिंह तंवर, सह-संयोजक राजीव गरासिया एवं युवा मोर्चा प्रभारी निलेश बैरागी के मार्गदर्शन में यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में विशेष रूप से नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ग्राम रेवली देवली से विधायक परिहार द्वारा किया गया। यात्रा का मार्ग ग्राम पिपलिया नाथावत, बोरखेड़ी, पानेरी, जवासा, सावन होते हुए भादवामाता रहा, जहां महामाया भादवामाता के दर्शन कर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात यात्रा जवासा स्थित SIS ट्रेनिंग सेंटर पहुंची, जहां स्मारक पर माल्यार्पण एवं भारतीय सेना के जवानों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, दीपक नागदा, उपाध्यक्ष मोहन नागदा, बबलू धनगर, लाल सिंह रावत, जसवंत ट्रेलर, हीरालाल कुमावत, सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, सावन सरपंच जीवन माली, भगवती प्रसाद सेन, देवकिशन नागदा, दिलीप पुरोहित, महिपाल सिंह, अक्षय सिंह, मानसिंह गुर्जर, विकास शर्मा, दिनेश शुक्ला, परशुराम पंड्या, प्रहलाद चौधरी, दशरथ पाटीदार, नरेंद्र जैन, मंगल सिंह बोराणा, परमानंद भाटी, कन्हैयालाल अमृतलाल रेगर, कन्हैया पुरोहित, बहादुर चावड़ा, विजय बागड़ा, नरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, ओम सिंह, महेंद्र गुर्जर सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों, राष्ट्रध्वज की शान और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुई

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE