BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 12:19 pm
KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत नीमच में निकली वृहद तिरंगा वाहन रैली, आजादी के तरानों से गूंज उठा शहर, विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने थामा तिरंगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधायक दिलीप सिह परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा,पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपड़ा की उपस्थिति में पुरानी नगरपालिका कार्यालय परिसर नीमच से बुधवार को वृहद तिरंगा वाहन रैली आयोजित की गई। इस विशाल तिरंगा रैली में विधायक परिहार, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ,एसपी अंकित जायसवाल, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव एवं अन्य अधिकारियों ने तिरंगा हाथ में लेकर बाईक वाहन पर, सवार होकर रैली के साथ नीमच शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।

इस वृहद वाहन रैली में  आजादी के तरानों और देशभक्ति के गीतों से नीमच शहर गूंज उठा। यह वृहद तिरंगा वाहन रैली पुरानी नगरपालिका नीमच से प्रारंभ होकर लायन्‍स चौराहा,  टैगोर मार्ग ,कमल चौक, फव्‍वारा चौक, मेसी चौराहा, अम्‍बेडकर मार्गहोते हुए न.पा.कार्यालय आकर  रैली का समापन हुआ। रैली के समापन पर कलेक्टर एवं एसपी ने उपस्थित जनों को हर घर तिरंगा लगाने की शपथ भी दिलाई।  वृहद तिरंगा वाहन रैली का विभिन्न स्थानों चौराहा पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम नीमच संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर मयूरी जोक, चंद्रसिह धार्वे,  रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह , यातायात थाना प्रभारी अमित सारस्‍वत, नीमच सीएमओ दुर्गा बामनिया एवं बड़ी संख्या में जिला अधिकारी कर्मचारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों, वन विभाग के अधिकारी एवं जवानों, गणमान्‍य नागरिकों, सामाजिक संस्‍थाओं के पदाधिकारियों, स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों आदि ने उत्‍साहपूर्वक भाग लिया। विधायक परिहार ने प्रारंभ में इस विशाल तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ किया।  

रैली के भारत माता चौराहा पर सुबेदार सोनू बडगुर्जर ने पुष्‍पवर्षा कर, रैली का स्‍वागत किया तथा पुलिस बैंड ने देशभक्ति के गीतों की स्‍वर लहरियां बिखेरी। इस मौके पर नगरपालिका पार्षद वंदना खण्‍डेलवाल, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण संतोष चौपडा, मोहनसिह राणावत, सुनील कटारिया, विवेक खण्‍डेलवाल सहित पत्रकारगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक एवं न.पा.कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE