BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 12:39 pm
KHABAR : विजय शाह के ध्वजारोहण का विरोध, महिला कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री का जलाया पोस्टर, कहा- देश की बेटी सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाला झंडावंदन नहीं करेगा, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के ध्वजारोहण को लेकर विरोध शुरू हो गया है। रतलाम जिले में कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री विजय शाह का पोस्टर जलाया। कांग्रेस ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाला झंडावंदन नहीं करेगा। यह राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।


रतलाम में प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री के ध्वजारोहण को लेकर महिला कांग्रेस ने शहर सराय शहीद चौक पर जमकर नारेबाजी। विरोध प्रदर्शन करते हुए विजय शाह के पोस्टर जलाए और हवा में काले गुब्बारे छोड़े।


इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताएं काला कपड़े पहने हुईं थी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर और झाबुआ जिले के थांदला से विधायक वीर सिंह भूरिया ने कहा कि हर जगह विरोध हो रहा है। विजय शाह के कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित हुई थी।


कांग्रेस नेत्री कुसुम चाहर ने कहा कि देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाला झंडावंदन नहीं करेगा। यह राष्ट्रीय और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। विजय शाह के अलावा कोई भी ध्वजारोहण करे। आपको बता दें कि जिला कांग्रेस आज रतलाम के बाजना बस स्टैंड में मंत्री विजय शाह का पुतला दहन करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE