BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 2:07 pm
KHABAR : सिंगोली कस्बे में रैली निकाल कर भाजपा ने मनाया आज़ादी का जश्न, हाथों में तिरंगा थामे स्कूली बच्चे भी हुए शामिल, पढे़ मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे में गुरुवार को भाजपा ने तिरंगा रैली निकाल कर आज़ादी का जश्न मनाया। रैली को भव्यता प्रदान करने के लिए कस्बे की सभी शासकीय और गैर शासकीय शिक्षण संस्थाओं के बच्चे भी बड़ी तादात में शामिल हुए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आजादी के 78 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा द्वारा प्रायोजित तिरंगा रैली की अगुवाई में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश सखलेचा द्वारा की गई। रैली गुरुवार प्रातः 9 बजे बजरंग व्यायाम शाला से प्रारंभ हुई जो कस्बे के मार्गाे तिलस्वां चौराहा, पुराना बस स्टेंड, विवेकानंद बाजार, और बापू बाजार होते हुए सामुदायिक भवन पहुंची। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे डीजे पर बजने वाले राष्ट्र भक्ति संगीत पर खूब थिरके। सामुदायिक भवन पर क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस सहित आगामी सभी त्यौहारों की अग्रिम बधाई दी।


इस मौके पर विधायक सखलेचा के साथ भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम मेघवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा सहित थानाधिकारी भूरालाल भाबर, प्रभारी सीएमओ अंकित मांझी, और सभी स्कूलों के प्रमुख, संस्था संचालक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE