BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 2:12 pm
KHABAR : वोट चोरी न होती तो हमारी सरकार होती, कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी का दावा, राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दे के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। बुधवार रात कांग्रेस ने वोट चोरी के विरोध में न्याय यात्रा निकाली। यह यात्रा राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे के समर्थन में आयोजित की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में इंदिरा गांधी प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया।


वोट चोरी न होती तो हमारी सरकार होती
यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त और सज्जन सिंह वर्मा भी इस यात्रा में शामिल रहे। यात्रा में संजय दत्त ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 25 सीटें और मिलतीं, तो आज मोदी सरकार की जगह कांग्रेस की सरकार होती। पूर्व मंत्री वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने निर्वाचन आयोग के माध्यम से वोटों की चोरी की।


कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव और वोटर लिस्टों के सत्यापन की मांग भी की। कार्यक्रम की शुरुआत में राजेंद्र मालवीय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया और आभार चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE