BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 2:44 pm
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर एमपी के पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, जबलपुर जेल प्रहरी एलिक जेण्डर को राष्ट्रपति मेडल, बालाघाट को सबसे ज्यादा सम्मान, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान मिलेगा। पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदकों से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति पदक और अन्य सम्मान से नवाजा जाएगा। इस साल बालाघाट जिले के पुलिसकर्मियों को सबसे ज्यादा पदक मिले हैं। विशेष रूप से हॉकफोर्स और विभिन्न ऑपरेशनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों के नाम सूची में शामिल हैं।


स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के कई अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में पदकों से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें पुलिस वीरता पदक, पुलिस विशिष्ट सेवा पदक, जेल विभाग विशिष्ट पदक, होमगार्ड विशिष्ट पदक, पुलिस सराहनीय सेवा पदक, विशेष सराहनीय सेवा पदक, होमगार्ड सराहनीय सेवा पदक और जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।


वहीं जबलपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी एलिक जेण्डर दास को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 15 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रपति मेडल दिया जाएगा। एलिक जेण्डर दास को साल 2025 का विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा। आपको बता दें कि वर्ष 2011 में भी एलिक जेण्डर को राष्ट्रपति की ओर से विशेष सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE