BREAKING NEWS
KHABAR : सीआरपीएफ में दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन.. <<     मुरैना में पूर्व सैनिकों ने निकाली भव्य.. <<     मुंगावली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस का मिनट टू मिनट.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष के तत्वावधान.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गरोठ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर.. <<     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जग्गाखेड़ी से.. <<     मुरैना के रतिरामपुरा टोल प्लाजा पर अवैध.. <<     NEWS : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चित्तौड़गढ़ आगमन पर.. <<     NEWS : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     होटल से खाना पैक कर युवकों ने किया भुगतान से.. <<     KHABAR : भगवान बलराम जन्मोत्सव पर निकला चल समारोह,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही मनसा देवी व्यास, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में पहली बार जिला स्तरीय ट्रायथलॉन.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट निकाली.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा हर घर स्वाच्छता अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 14, 2025, 3:04 pm
KHABAR : सीएम को काले झंडे दिखाने आए 30 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, आज मंडला में मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे, 82 लाख किसानों को 1671 करोड़ रुपए देंगें, पढे़ खबर 

Share On:-

मंडला। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंडला पहुंचेंगे। वे आरडी कॉलेज में आयोजित भगवान बलराम जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3ः05 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।


मंडला में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने से पहले कांग्रेस ने स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर ली। पुलिस ने कांग्रेसियों को नेहरू स्मारक से गिरफ्तार कर लिया है। करीब 20-30 कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई है।


सीएम के मंडला दौरे पर विरोध
मंडला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया की नगर पालिका की निरंकुशता, गंदगी, अतिक्रमण, सीवर लाइन, स्मार्ट मीटर से परेशान आदमी और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर शासन प्रशासन का कई बार ध्यान आकर्षित किया गया है। लेकिन प्रशासन इस विषय में कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री के मंडला आगमन पर उनका विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाए जाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों को 1671 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जाएगी। इस राशि का हस्तांतरण सिंगल क्लिक से किया जाएगा। मंडला जिले के 1,39,197 किसानों को 28.11 करोड़ रुपए मिलेंगे।


कार्यक्रम में 226.12 करोड़ रुपए की लागत के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। इनमें 202.25 करोड़ रुपए के 9 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही 23.87 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का लोकार्पण होगा। लोकार्पण में भीमडोंगरी में पुलिस जनमित्र सहयोग केंद्र शामिल है। खजरी और अहमदपुर में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा।


लावाधार जलाशय का नहर सहित निर्माण 185 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता के साथ किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यों में मदनपुर-नैझर मार्ग, नकावल पहुंच मार्ग और घुटास-उमरिया महली मार्ग प्रमुख हैं। इसके अलावा जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र मंडला और पीएम ऊषा परियोजना के तहत शासकीय कला महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण भी शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE